फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   thief beaten died

लोगों की पिटाई से एक चोर की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 18 Jul 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
thief beaten died
लोगों की पिटाई से एक चोर की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के लोगों ने बहोर गांव के लोगों ने घेराबंदी की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। शुक्रवार की रात बहोर धनौती गांव के चौराहे पर नेबूलाल राजभर के मकान में नकब लगाकर चोरी की कोशिश के वक्त जागरण हो जाने पर भाग रहे दो चोरों को गांववालों ने पकड़ लिया। गांववालों ने चोरों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को पीएचसी ले गई। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने एक चोर और गांव के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
बहोर धनौती गांव निवासी नेबूलाल की चौराहे पर मकान है। शुक्रवार की रात सभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी बीच घर में किसी के घुसे होने की आहट मिली जिससे घर के लोग जग गए। चोरों को देख सभी शोर करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। गांववालों के अनुसार चोर छह से अधिक की संख्या में थे। गांववालों को आता देख चोर सामान फेंक कर भागने लगे। गांववालों ने दो चोरों को पकड़ लिया। गांववालों ने दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गांववालों के कब्जे से लेकर अस्पताल पहुंची। एक चोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसकी पहचान खुखुंदू निवासी सुड्डू के रूप में हुई। घायल चोर भी उसी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नेबूलाल के मकान में नकब कटा पाया गया है। गांववालों की पिटाई से सुड्डू की मौत हुई है। दूसरा घायल है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

45 हजार रुपये नकद समेत लाखों के जेवर ले गए चोर
देवरिया। परिवार के लोग घर के बाहर की तरफ सोए थे और चोरों ने घर के पीछे से घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में 45 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोर उठा ले गए। परिवारवालों को शनिवार सुबह इसकी भनक लगी तो पीड़ित वकील अविनाश सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली के रामगुलाम टोला निवासी अविनाश सिंह वकील हैं। शुक्रवार रात भीषण गर्मी की वजह से परिवार के लोग घर के बाहर की तरफ सोए हुए थे। रात में चोर उनके घर में पीछे की तरफ से घुस गए। चोरों ने घर में रखे 45 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये से अधिक के जेवरात उठा लिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed