फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was beaten up for keeping garbage and his head was broken.

Deoria News: कूड़ा रखने पर मारपीट, एक युवक का सिर फटा

Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up for keeping garbage and his head was broken.
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पंडित हरैया गांव में कूड़ा रखने के विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। लोहे की सरिया और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

मारपीट में एक युवक के सिर फट गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामेश्वर नाथ तिवारी (58) और आशुतोष तिवारी (32) का सोमवार की सुबह कूड़ा रखने को लेकर पड़ोसी प्रभंश यादव से विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया। शाम को इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच दोबारा कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान प्रभंश यादव के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी मारपीट में परिवार के लोगों के घायल होने का आरोप लगाया है। एक व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से चोट लगने का दावा किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed