फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   They were not sold, two friends left their homes for each other's love.

Deoria News: बेची नहीं गईं, एक-दूसरे के प्यार में दो सहेलियों ने छोड़ा था घर

Wed, 17 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
They were not sold, two friends left their homes for each other's love.
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के अगल-बगल गांव की रहने वालीं दो सहेलियां एक साथ रहने के लिए घर को छोड़कर भाग गईं। परिजन उनके हरियाणा में बेचने की आशंका जताते हुए जांच की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों सहेलियां झारखंड के रांची स्टेशन पर पकड़ी गईं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे किसी लड़के से नहीं बल्कि एक-दूसरे से प्यार करती हैं।
लार थाना क्षेत्र के अगल-बगल गांव की रहने वालीं दो सहेलियां एक साथ छह दिसंबर को घर से निकल गईं। इसके बाद एक युवती के परिवार के लोगों पुलिस को तहरीर आशंका जताई कि हरियाणा के किसी रैकेट ने लड़की का अपहरण किया है।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच दोनों सहेलियों को झारखंड के रांची में ट्रेन से टिकट परीक्षक नीचे उतारा। पूछताछ के दौरान दोनों युवतियों ने एक दूसरे से प्रेम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा युवतियों के गांव के ग्राम प्रधान को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों को देवरिया लाया गया। देवरिया पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों को एक दूसरे से प्यार करते हैं।

इसलिए एक साथ गई थीं। इसके बाद पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। एसआई राममूरत प्रसाद ने बताया कि दोनों युवतियां सकुशल वापस आ गई हैं। दोनों अपने मन से गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed