फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   They come to beg without giving water, where is the justice in this

Deoria News: बिना पानी दिए मांगने आते हैं जलकर, ये कहां का न्याय है

Mon, 21 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
They come to beg without giving water, where is the justice in this
देवरिया। तीन साल पहले जब अमृत योजना से शहर में पेयजल पाइप लाइन का विस्तार हो रहा था तब सभी यही कह रहे थे कि इस योजना से पूरे शहर को संतृप्त करना है। कोई घर पाइप पेयजल से अछूता नहीं रहेगा। अब बताया जा रहा कि योजना पूरी हो चुकी है। लेकिन पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। हम लोग रोजाना 20 रुपये में आरओ का बाटल खरीदकर मंगाते हैं। ऊपर से नगर पालिका के कर्मचारी बिना पानी दिए जलकर मांगने आते हैं। ये कहां का न्याय है। यह दर्द है शहर के शिवपुरम मोहल्लेवासियों का।
विज्ञापन

यहां करीब डेढ़ सौ परिवार ऐसे हैं जिनके घरों तक पेयजल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। पाइप लाइन से दो सौ मीटर की परिधि में होने के कारण नगर पालिका घरों से गृहकर के बराबर जलकर भी वसूलती है। लोग जब कनेक्शन की बात कहते हैं तो उन्हें पाइप लाइन विस्तार का खर्च वहन करने को कहा जाता है। ऐसी स्थिति शहर के लगभग सभी पुराने वार्डों में है। जब वर्ष 2019 में अमृत योजना के तहत काम कराया जा रहा था उस दौरान कई मोहल्ले व गलियां छूट गईं। कुछ जगहों पर सड़क के दाहिनी ओर घरों में पेयजल कनेक्शन दिया गया वहीं बाईं ओर के लोगों को छोड़ दिया गया है। ऐसे में पुराने वार्डाें की करीब पांच हजार से अधिक आबादी पाइप पेयजल से वंचित हो गई है।
विज्ञापन

-------------
अमृत योजना से हुए ये काम
तीन साल पूर्व शहर को पाइप पेयजल से संतृप्त करने के लिए अमृत योजना के तहत दो फेज में काम कराया गया। पहले फेज में 6.46 करोड़ की लागत से पाइप लाइन के विस्तार के साथ 1078 घरों में कनेक्शन दिया गया। दूसरे फेज में 6.19 करोड़ खर्च कर 12738 घरों में कनेक्शन दिया गया। 5800 पेयजल कनेक्शन पूर्व में दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बोले मोहल्लेवासी
जब अमृत योजना से पाइप लाइन का विस्तार हो रहा था तब हम लोगों ने कनेक्शन की मांग की थी। उस समय कहा गया कि काम चल रहा है सबको पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा। कुछ दिन बीतने के बाद पता चला काम पूरा हो गया है, पर कनेक्शन नहीं मिला। - प्रदीप कुमार, शिवपुरम
-----------
सड़क के उस पार घरों में पेयजल कनेक्शन दिया गया है। इस पार कनेक्शन नहीं है। यही हाल बाकी जगहों पर भी है। पेयजल पाइप परियोजना का काम शहर में आधा अधूरा हुआ है। ऐसे में नगर पालिका के कर्मचारी गृहकर के साथ जलकर भी मांगने आते हैं। यह कहां का न्याय है।
- उमेश गुप्ता, शिवपुरम
--------------
वर्जन:
नए-पुराने मिलाकर 18 वार्डों में पेयजल पाइप लाइन विस्तार के लिए कुल एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। धनराशि आवंटित होते ही सभी घरों को पेयजल पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा।

- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद, देवरिया
------------
शहर में अमृत योजना के तहत दो फेज में काम हुए हैं। 13816 घरों में पेयजल कनेक्शन दिया गया है। अब वह योजना पूरी हो चुकी है। जो भी परिवार वंचित हैं उन्हें नहीं योजना से ही संतृप्त किया जा सकता है।
- पीके गौतम, एक्सईएन जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed