फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was chaos due to a fight at the sweet-chaat corner shop

Deoria News: स्वीट-चाट कार्नर की दुकान पर मारपीट से मची अफरा-तफरी

Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
There was chaos due to a fight at the sweet-chaat corner shop
मुख्य सड़क के किनारे हुए हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा कस्बा स्थित एक स्वीट-चाट कार्नर की दुकान पर रविवार शाम एक ग्राहक व दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से गाली-गलौज और लात-घूसे चलने लगे। सड़क किनारे देर तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

थाना क्षेत्र के तरकुलवा कस्बे में उपमंडी मोड़ के समीप देवरिया- कसया मार्ग पर सड़क की पूरब पटरी पर शिवा स्वीट व चाट कार्नर की दुकान है। रविवार की शाम को किसी बात को लेकर एक ग्राहक और स्वीट-चाट कार्नर के प्रोपराइटर के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ देर में दोनों तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ा की लात-घूसे चलने लगे। मेन सड़क के किनारे हो रहे मारपीट की घटना के चलते थोड़ी देर में ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोग तमाशबीन बने रहे तो कुछ मामला शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा थाने में दे दी। कुछ देर में वहां पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया गया। इसको लेकर देर शाम तक गहमा-गहमी बनी रही। मारपीट के मामले में किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed