{"_id":"69f63c1019762554f20df07d","slug":"there-was-a-scuffle-at-the-police-station-gate-over-a-land-dispute-deoria-news-c-208-1-deo1032-180878-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में थाने के गेट पर हुई नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में थाने के गेट पर हुई नोंकझोक
Sat, 02 May 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार को दो पक्ष थाना गेट पर ही आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद माहौल गरमा गया।
दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। शोर-शराबा बढ़ने पर पुलिसकर्मी बाहर आए और दोनों पक्षों से करीब 12 लोगों को थाने में बैठा लिया।
बताया जा रहा है थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव में प्लाटिंग को लेकर रुपयों के लेन-देन का मामला चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिन से तनाव बना हुआ था। एक पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार को थाने पर बुलाया था।
इसी दौरान थाना गेट पर दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ पड़े और तेज आवाज में बहस करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने शिकायत की थी। दोनों पक्षों क थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने बाद में आपस में समझौता कर लिया। संवाद