{"_id":"69a9cb04f13ef73bc20d240b","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-the-two-sides-bricks-and-stones-were-thrown-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-176302-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चले ईंट-पत्थर
Thu, 05 Mar 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बरहज/गड़ेर। स्थानीय गांव में होलिका दहन की रात हुए कहासुनी के बाद उपजे विवाद में होली पर्व के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
इसमें एक पक्ष से दो, जबकि बीच-बचाव करने गए दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में एक की हालत नाजुक है। चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से गांव में कुछ देर के लिए खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। गड़ेर गांव में होली के दिन गांव के ही सात-आठ की संख्या में लाठी-डंडे से लैस मनबढ़ रामधनी गोंड़ के बेटे सरवन से मारपीट करने लगे। पुलिस को दिए तहरीर में रामधनी गाेंड़ का कहना है कि मनबढ़ों ने बेटे पर प्राणघातक हमला बोल दिया। जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
बीच-बचाव करने गए धनंजय गोंड़ पुत्र रामधनी, प्रदीप, शैलेंद्र पुत्रगण श्यामबिहारी घायल हो गए। मारपीट की वजह हाेलिका दहन की देर रात विवाद होना बताया जा रहा है। कुछ बाहरी लोगों के भी मारपीट में शामिल होने की बात सामने आ रही है। जिनकी सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गई है। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि रामधनी गोंड़ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।