{"_id":"64cd40e7a030cae7f704a8d9","slug":"there-was-a-dispute-over-food-and-drink-a-bottle-of-beer-was-thrown-in-the-neck-of-the-young-man-who-went-to-save-him-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3211-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खाने-पीने में हुआ विवाद, बचाने गए युवक के गले में बीयर की बोतल मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खाने-पीने में हुआ विवाद, बचाने गए युवक के गले में बीयर की बोतल मारी
Fri, 04 Aug 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के डुमरी पांडेय चक रोड पर खाने पीने को लेकर दो युवकों ने आपस में किया विवाद एक
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेय चक रोड पर शुक्रवार की शाम खाने-पीने को लेकर दो युवकों ने आपस में विवाद कर लिया। एक युवक दूसरे को बीयर की बोतल तोड़कर मारने दौड़ पड़ा। इस बीच आरोपी ने बीच-बचाव करने गए दूसरे युवक के गले में बीयर की बोतल घुसेड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचवाया। एक युवक को हिरासत में ले कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेय चक रोड स्थित रामपुर धूस के पास शराब की दुकान पर आए दिन विवाद हो रहा है। शुक्रवार की शाम डुमरी गांव निवासी हसमुद्दीन और भगवानपुर गांव निवासी प्रदीप के बीच खाने-पीने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों युवक आपस में भिड़ गए। इसी दौरान भगवानपुर गांव का ही एक दूसरा युवक हसीमुद्दीन को मारने के लिए बीयर की बोतल तोड़कर दौड़ पड़ा। यह देख डुमरी गांव निवासी मंसूर उर्फ शेरू 27 वर्ष पुत्र इशहाक गांव के हसमुद्दीन को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। मारपीट के दौरान भगवानपुर निवासी युवक ने मंसूर के गले और सिर पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मंसूर की गर्दन पर गंभीर चोट आईं और सिर फट गया। जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने घायल को सदर अस्पताल भिजवाया और एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। घायल मंसूर की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। एक युवक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है।