फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no parking arrangement, vehicles are parked on the road...daily traffic jam

Deoria News: पार्किंग की व्यवस्था नहीं, सड़क पर खड़ी होती हैं गाड़ियां...रोजाना जाम

Tue, 09 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
There is no parking arrangement, vehicles are parked on the road...daily traffic jam
एसबीआई के बाहर सड़क पर खड़े वाहन। संवाद      
सलेमपुर। नगर में बैंकों और कांप्लेक्स के पास पार्किंग की सुविधा नहीं होने से गाड़ियां सड़क और पटरी पर ही खड़ी की जाती हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है। जाम को देखते हुए सीओ मनोज कुमार की पहल पर कोतवाली पुलिस ने सोहनाग मोड़ पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की है, ताकि जाम से लोगों को निजात मिल सके। नगर में करीब सभी बैंकों की शाखाएं हैं।
विज्ञापन

जिसमें अधिकांश बैंक मुख्य सड़कों के किनारे हैं। अधिकांश के पास पार्किंग ग्राउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े करते हैं। इसके चलते आधी सड़क बाधित हो जाती है। इस वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं और जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर में आधा दर्जन से अधिक कांप्लेक्स हैं, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को फुटपाथ पर ही वाहनों को पार्क करनी मजबूरी बन जाती है। इस कारण जाम की समस्या आम रहती है। प्रशासन के निर्देश पर कई बार पुलिस ऐसी जगहों पर नोटिस दे चुकी हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में बैंकों और बड़े बड़े कांप्लेक्स में पार्किंग व्यवस्था न होने से यातायात बाधित रहता है। नियमानुसार बैंकों व भवन के लिए पार्किंग जरूरी है, लेकिन भवन का अनुबंध करते समय प्रबंधक व अधिकारी अपनी सुविधा का ध्यान रखते हैं। बाकी सारे नियम ताक पर रख देते हैं। पार्किंग की जगह नहीं होने से दुकानदारों और खरीदारों के वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं।

इस कारण बाजार में जाम रहता है। इसको लेकर तहसील प्रशासन ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण को खाली कराया, लेकिन पुन: वहीं स्थित बनी हुई है। सीओ मनोज कुमार ने जाम से निजात दिलाने के लिए सोगनाग मोड़ पर बैरिकेटिंग लगावा दिया है। ताकि जाम से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed