फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is anger among the sons of former MLA over the seized land, one sent a letter to the Chief Minister

Deoria News: जब्त जमीन के लिए पूर्व विधायक के बेटों में रार, एक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Fri, 06 Oct 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
There is anger among the sons of former MLA over the seized land, one sent a letter to the Chief Minister
बरहज। बरहज के पूर्व विधायक रहे रामप्रसाद जायसवाल के बड़े बेटे श्यामसुंदर व छोटे मुरली मनोहर जायसवाल के बीच ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्ति को लेकर रार बढ़ गया है। इस मामले में छोटे बेटे व सपा नेता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें बड़े भाई पर जबरदस्ती संपत्ति पर कब्जा और निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उसने आशंका जाहिर की है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिए पत्रक में मुरली मनोहर ने कहा है कि जमीन-जायदाद में तीनों भाईयों का बराबर का हक है। 2013 में ईडी ने पूरी संपत्ति सीज कर दिए जाने और कानूनी लड़ाई के कारण किसी भी प्रकार का बंटवारा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा है कि बड़े भाई मनमाने तरीके से संयुक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। जिसका किसी भी प्रकार का नक्शा पास नहीं कराया गया है। बड़े भाई द्वारा अवैध तरीके से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर वह भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य रोकवाने की मांग की है। मुरली मनोहर जायसवाल बताया कि हमने जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया है और आईजीआरएस पर भी शिकायत की है। जबकि इस मामले में दूसरी तरफ बड़े भाई श्यामसुंदर जायसवाल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका दो मोबाइल स्विच आफ रहा, जिसके कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन


कोट-
राजस्व मामलों में सरकार बेहद गंभीर है। यदि ऐसा है, तो प्रकरण की जांच कराकर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।
अवधेश कुमार निगम, एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed