{"_id":"6ab6c0e8dd3bdb17920b16c7","slug":"tender-cancelled-three-times-the-process-for-the-four-lane-project-will-now-begin-for-the-fourth-time-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-192677-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन बार टेंडर निरस्त, अब चौथी बार शुरू होगी फोरलेन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन बार टेंडर निरस्त, अब चौथी बार शुरू होगी फोरलेन की प्रक्रिया
Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बरहज। देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की योजना टेंडर प्रक्रिया में बार-बार आ रही अड़चन के कारण अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। तीन बार टेंडर निरस्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने चौथी बार प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।
विभाग को उम्मीद है कि दशहरा तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर इसके बाद 21.75 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जून में देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन बनाने के कार्य का शिलान्यास किया था। परियोजना पर 172 करोड़ 25 लाख 78 हजार रुपये खर्च होने हैं।
पहली बार 23 फरवरी को टेंडर कराया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद 11 जून और तीन अगस्त को दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। सात अगस्त को तीसरी बार टेंडर निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
अब लोक निर्माण विभाग चौथी बार टेंडर प्रक्रिया कराने में जुटा है। चर्चा है कि पहले 20 से 25 फीसदी कम दर पर प्रयागराज की एक कंपनी को काम देने की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन बाद में इसे निरस्त करना पड़ा। इसके बाद अलग-अलग कारणों से टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
इधर, सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के तहत पीडब्ल्यूडी और वन विभाग की संयुक्त टीम पेड़ों की कटान करा रही है। मार्ग में करीब 3,500 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिनमें लगभग 1,200 की कटान हो चुकी है। शेष पेड़ों की कटान का काम जारी है।