फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is a five-hour power cut every night

Deoria News: रोजाना रात में पांच घंटे हो रही है कटौती

Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is a five-hour power cut every night
खुखुंदू। इन दिनों दिन भर तपती धूप और रातभर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल पड़े हैं। ऐसे में जमकर हो रही विद्युत कटौती लोगों को खूब रुलाने लगी है। ग्रामीणों की मानें तो रोजाना रात में लगातार पांच घंटे तक रोस्टिंग कटौती का खेल चल रहा है। इसके अलावा दिन में जो कटौती हो रही है वह अलग है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू क्षेत्र में करीब ढाई सौ गांव आते है। इन गांवों में इन दिनों यह कह लिया जाए कि रात-रात भर बिजली गुल रह रही है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। ग्रामीणों की मानें तो रोजाना देर शाम से लेकर रात नौ बजे तक लो वोल्टेज और बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहता है। इसके बाद जब बिजली जाती है तो फिर एक ही बार दो से ढाई बजे रात में आती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दिन में कटौती होने पर इधर-उधर या फिर बागीचे में रहकर समय पास हो जाता है। मगर रात में वह भी इतनी लंबी कटौती समझ से परे है। रात में कटौती होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं छतों पर तो पुरुष वर्ग सड़कों पर टहलकर रात गुजारने को विवश है। जेई सोनू कुमार का कहना है कि दिन में तगड़ी धूप के चलते कटौती कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed