फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Then the havoc of fire wreaked havoc, wheat crop ashes in two hundred acres of fields

फिर बरपा आग का कहर, दो सौ एकड़ खेतों में गेहूं की फसल राख

Sat, 16 Apr 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Then the havoc of fire wreaked havoc, wheat crop ashes in two hundred acres of fields
फिर बरपा आग का कहर, दो सौ एकड़ खेतों में गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

देवरिया। जिले में कई जगहों पर शनिवार को आग का कहर बरपा। दो सौ एकड़ से ज्यादा खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। करीब तीन हजार क्विंटल गेहूं की फसल राख हो गई। 2015 रुपये प्रति क्विंटल दर के हिसाब से किसानों को करीब साठ लाख रुपये की क्षति पहुंची है। कुछ जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कई जगह भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी।
लार/लार रोड प्रतिनिधि के अनुसार, भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे बीस बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में आग लगने से किसानों की तीस बीघा खेतों की फसल राख हो गई। लार थाना क्षेत्र के भरौली गांव के एक खेत में मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। तभी मशीन से निकली चिंगारी से बगल के खेत में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग बरारी ग्राम सभा के खेत में पहुंच गई। बलराम कुशवाहा का एक बीघा, संतोष कुशवाहा का बाइस कट्ठा, रामप्रसाद का चौदह कट्ठा, संतोष श्रीवास्तव का दो बीघा से अधिक, गंगाधर का तीन कट्ठा, सुरेश गुप्ता का बाइस कट्ठा, रामअधार का तीन कट्ठा, संजय लाल श्रीवास्तव का 22 कट्ठा सहित अन्य किसानों की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस लोगों के सहयोग में जुट गई। पंपिंग सेट के पानी और अरहर के पौधे के सहारे लोगों ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। उधर महाल मंझरिया के दियारा क्षेत्र में आग लग गई, जिसमे बीस किसानों के गेहूं की फसल राख हो गई। नदी पार कर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भलुअनी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार को शार्ट-सर्किट से गेहूं के फसल में आग लग गई। करीब छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे डुमरी गांव के ओमप्रकाश पाठक के खेत में शार्ट सर्किट से अचानक आग पकड़ ली। चिलचिलाती धूप और तेज हवा के कारण आग विकराल हो गई। फसल जलती देख गांव के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। लोग जब तक आग पर काबू पाते, ओमप्रकाश पाठक, रवींद्र पाठक, लल्लन खलीफा आदि के खेत की फसल जल गई। मौके पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी थी।
देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार, महुआडीह थानाक्षेत्र में शनिवार को महेशपुर गांव के पास आग लग गई। इससे चार गांवों की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे दर्जनों गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। रामपुर गांव में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ। महेशपुर गांव में दोपहर को तेज पछुआ हवा के बीच आग लग गई। तेज हवा के चलते आग चकिया, पकड़ी वीरभद्र और फुलेहरा गांव तक पहुंच गई। चार गांवों के कई किसानों का लगभग 90 एकड़ खेतों की फसल राख हो गई। फुलेहरा गांव के मुन्ना सिंह, छंगूरी देवी, आरती देवी, इंद्रपाल सिंह, होशिला, कांग्रेसी, संजय सिंह, सिंटू, पिंटू, रामभवन, विनय, राजाराम, रहमत आदि किसानों का और पकड़ी वीरभद्र के रामचंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, सलेहा, रज्जाक, विचंडी प्रसाद, बिजली, रामचंद्र, मदन सिंह, सुबास का और चकिया के रामप्रवेश गुप्ता, बच्चन गुप्ता आदि किसानों का करीब 80 एकड़ गेहूं देखते ही देखते आग की तेज लपटों की भेंट चढ़ गई। मौके पर कई गांवों के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। मौके पर राजस्वकर्मियों ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। आग का कारण भूूसा मशीन बताई जा रही है। वहीं क्षेत्र के रामपुर गांव में भी आग लग गई। वहां विनय मल्ल, अवधेश मल्ल, सुंदरमन, और राघव के करीब 20 बीघा खेतों की फसल जल गई।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, दोआबा में शनिवार की दोपहर लगी आग से लोग दहशत में आ गए। एकौना गांव के सरेह में डंठल में लगी आग से तीन गांवों के किसानों की करीब 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। डंठल में लगी आग ने नरायनपुर, भिरवा और छपरा बुजुर्ग गांव के किसानों के खेत में खड़ी फसल जलाकर नष्ट कर दिया। डंठल से खेत में लगी आग की लपट को देख ग्रामीण बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। एकौना पुलिस फायर बिग्रेड की टीम के साथ लगातार ग्रामीणों के सहयोग में जुटी रही। शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।
मशीन चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
लार। ग्रामीणों का आरोप है कि भूसा बनाने वाली मशीन से ही आग लगी है। इससे नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले चालक को कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संवाद

कैसे जलेगा घर का चूल्हा, बेटे की फीस जमा करने की चिंता
देसही देवरिया। क्षेत्र के महेशपुर गांव में लगी भीषण आग की चलते पकड़ी वीरभद्र, चकिया, फुलेहरा गांव के कई किसानों के खेतों की फसल देखते ही देखते राख हो गई। घटना के बाद किसानों को चिंता सताने लगी है। अब उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसी ने गेेेहूं बेचकर बच्चे की फीस जमा करने की सोची थी तो किसी को मकान की मरम्मत करानी थी। लग्न शुरू है। इसी फसल को बेचकर कुछ किसान शादी समारोह की तैयारी करने वाले थे। उन्हें चिंता की सताने लगी है कि अब क्या होगा। किसान मुन्ना, विपिन सिंह, राजेश और बलवंत ने कहा कि अब उनके घरों का चूल्हा कैसे जलेगा। उनकी सारी फसल जल गई। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो जाएगी। मौजूद लोगों की आंखें भी मंजर देखकर नम हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed