{"_id":"6761d25bec632ce76a042574","slug":"theft-in-shop-accused-woman-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-142394-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान में चोरी, आरोपी महिला पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान में चोरी, आरोपी महिला पकड़ी गई
Wed, 18 Dec 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में आभूषण की दुकान में मंगलवार को एक महिला जेवर चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई। जिसे दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस थाने पर महिला से पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में विशाल वर्मा निवासी कुशमौनी आभूषण की दुकान चलाते हैं। दुकान में मंगलवार को चार महिलाएं एक साथ आभूषण खरीदने के बहाने आईं। उनके मांग पर सोने की झाला दुकानदार दिखाने लगा।
देखते ही देखते महिलाओं ने तीन जोड़ी झाला दुकान से गायब कर दिया। काफी खोजबीन करने पर एक जोड़ी झाला एक महिला से बरामद हो गया, लेकिन दो जोड़ी झाला लेकर दो महिलाएं वहां से गायब हो गईं। दुकान पर बैठाई गई दो महिलाओं में से एक महिला गायब महिलाओं को ढूंढने बहाने वहां से चली गई, जो देर शाम तक वापस नहीं पहुंची। इसके बाद पकड़ी गई महिला को दुकानदार ने बरियारपुर थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।