फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in ornament shop protest

Deoria News: गहने की दुकान में चोरी... विरोध में आधे घंटे लगाया जाम

Wed, 21 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
theft in ornament shop protest
रामपुर बुजुर्ग में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगो ने सड़क किया जाम ।संवाद
फोटो-
विज्ञापन

पुलिस चौकी रामपुर बुजुर्ग से 10 मीटर दूर दुकान में सेंध काटकर की चोरी
मैरवा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेकपोस्ट से 10 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार रात गहने सहित करीब आठ लाख रुपये की चोरी हो गई।
मंगलवार सुबह लोगों ने सेंध काटकर चोरी होने का दृश्य देखा तो स्थानीय दुकानदार आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुबह 11 बजे सलेमपुर से मैरवा-बिहार जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क खाली करा दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस चेकपोस्ट के पास ज्वेलर्स की दुकान में पीछे की दीवार में सेंध काटकर 7.5 किलो ग्राम चांदी व 200 ग्राम सोना सहित 7.5 लाख रुपये की चोरी हुई। इसमें एक लाख बीस हजार का चढ़ावा के गहने, दस लोगों के बंधक रखे हुए गहने चोर चोरी ले गए हैं। 20 हजार रुपये नकद भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के बंजरिया के रहने वाले शिवसागर वर्मा पुत्र भगवान वर्मा की दुकान रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेक पोस्ट के पास है। वह हर दिन की तरह सोमवार देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह 9:30 बजे दुकान पर पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई थी। जबकि अन्य सामान बिखरे हुए थे।

डॉग स्क्वॉड ने भी की जांच, नहीं लगा सुराग
घटना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिवप्रताप सिंह इंस्पेक्टर भाटपार रानी और इंस्पेक्टर श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वाॅड और एसओजी और फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। लेकिन, सुराग नहीं लगा।


कोट

रामपुर बुजुर्ग में चोरी हुई है। जाम लगाने वालों को समझा-बुझाकर सड़क से हटा दिया गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस चोरों को गिरफ्तार करके सामान भी बरामद करेगी।
-शिव प्रताप सिंह, सीओ भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed