फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in house

Deoria News: नौ बजे दी धमकी, दो बजे रात में कर ली चोरी

Mon, 13 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
theft in house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में आम तोड़ने से मना करने पर मनबढ़ों ने महिला के साथ गाली-गलौज की। उसको मारने-पीटने और पेड़ कटवा ले जाने की धमकी दी। रात दो बजे घर में घुसकर 12 हजार नकदी, मोबाइल और लाखों के जेवरात उड़ा लिया। इस मामले में पुलिस एक नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी, बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

कौला मुंडेरा गांव के दुखहरन प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 9 मई की रात नौ बजे के करीब गांव का बबलू अपने अन्य आठ साथियों के साथ उनके दरवाजे के सामने पेड़ से आम तोड़ने लगा। उनकी पत्नी रीता देवी ने जन मना किया तो वे गाली-गलौज व मारपीट करने पर उतारू हो गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने सुबह पेड़ कटवा ले जाने की धमकी दिए।
विज्ञापन

उधर, आरोपी रात दो बजे के करीब घर में घुसकर पांच अदद सोने का जेवर, एक मोबाइल और 12 हजार रुपये नकद उठा ले गए। इस मामले में पुलिस ने बबलू और अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ चोरी, बलवा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed