फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in hardware shop

Deoria News: हार्डवेयर गोदाम से लाखों का सामान चुरा ले गए चोर

Sat, 15 Jun 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
theft in hardware shop
फोटो समाचार.....
विज्ञापन




पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी

संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। सदर कोतवाली के पिपरपाती नगरवा धूस मंदिर के पास बने हार्डवेयर गोदाम से चोर लाखों का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुलपार काॅलोनी के रहने वाले रामकृपाल शुक्ल पुत्र सेतबांध शुक्ल हार्डवेयर सामान की सप्लाई का काम करते हैं। वह सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव में नगरवा धूस मंदिर के पास अपना निजी गोदाम बनाकर हार्डवेयर के सामान रखे हैं। वहीं से सप्लाई का काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम गोदाम बंद कर वह अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह वह अपने गोदाम पर सामान लाने पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि गोदाम के पीछे लगी ग्रिल टूटी हुई है। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। गोदाम के अंदर रखा टाइल्स डिस्प्ले, 100 टोटी, 40 पैकेट टाइल्स, 40 पाइप, चेम्बर, कुदाल एवं अन्य सामान गायब हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार लगभग साढ़े तीन लाख का सामान चोर चुरा ले गए हैं। पीड़ित ने 112 न पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में सदर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed