फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in durga temple

Deoria News: दुर्गा मंदिर में नकदी व आभूषण चोरी, आक्रोश

Mon, 13 May 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
theft in durga temple
फोटो समाचार-
विज्ञापन

भटनी नगर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी का मामला
अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर का खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोरों ने दानपत्र में रखी आठ हजार नकदी और प्रतिमा पर लगे आभूषण चुरा ले गए। इस दौरान प्रतिमाएं भी तोड़ दी गईं। इससे क्षेत्र में आक्रोश है। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा उत्तरी कॉलोनी में ही एक ब्रह्म स्थान के अपमान की शिकायत पुलिस को मिली है।
भटनी नगर के उत्तरी रेलवे कॉलनी में दुर्गा मंदिर स्थित है। रविवार की शाम मंदिर के पुजारी अंकित पाण्डेय संध्या वंदन के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए। सोमवार भोर में मंदिर का दरवाजा खोलने पर प्रतिमाएं सहित कई चीजें अस्त-व्यस्त मिलीँ। पुजारी के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने जांच-पड़ताल की तो दानपत्र टूटा हुआ था। साथ ही मंदिर में स्थित तीन प्रतिमाओं के आभूषण भी गायब मिले।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंदिर के पुजारी अंकित पाण्डेय से घटना की जानकारी ली। पुजारी ने करीब आठ हजार नकदी और एक लाख के आभूषण चोरी होने की बात कही है। शिकायत पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तरी कॉलोनी में ही एक ब्रह्म स्थान पर बने पिंड को तोड़ने और एक शिवलिंग गायब होने की शिकायत भी पुलिस को मिली है। घटना के बाद नगर वासियों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

कोट
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि भटनी में दुर्गा मंदिर की प्रतिमा तोड़ चोरी की शिकायत मिली है। अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


लॉक डाउन में जलपा माता परिसर में हुई थी ऐसी ही वारदात
नगर में प्रतिमा खंडित करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2020 में लॉक डाउन के समय जलपा माता परिसर में स्थित राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम को दिया गया था। इसको लेकर व्यापारियों ने कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed