फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in bakery factory

बेकरी की फैक्ट्री में चोरी कर कर्मचारी फरार

Thu, 28 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
theft in bakery factory
बेकरी की फैक्ट्री में चोरी कर कर्मचारी फरार
विज्ञापन

रुद्रपुर। उसरा औद्योगिक आस्थान में स्थित एक फूड प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री खंगाल कर फैक्ट्री के कर्मचारी फरार हो गए। फैक्ट्री के मालिक ने फैक्ट्री में काम करने वाले छह कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाया है।

फैक्ट्री मालिक प्रभु प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उसरा में बेकरी बिस्कुट, ब्रेड आदि बनाने की फैक्ट्री लगाए हैं। फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल के मजदूर काम करते हैं। उन्होंने एक मजदूर को 50 हजार नकद देकर गांव से और मजदूर लाने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा था। दो दिन पहले वह अपने गांव से मजदूर लेकर आया। मंगलवार की रात फैक्ट्री में रखी 21 बोरी चीनी, रिफाइंड तेल, तैयार बैैकरी बिस्कुट और कच्चा माल सहित बिक्री का रुपया गाड़ी पर लादकर फरार हो गए। उन्होंने फैक्ट्री के बाहर से ताला लगाकर चाभी गेट के नीचे से फैक्ट्री में डाल दी। फैक्ट्री मालिक को बुधवार को सफाई कर्मचारी ने चोरी की सूचना दी। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के पांच कर्मचारियों के खिलाफ करीब दो लाख रुपये का माल और नकदी गायब करने की तहरीर दी है। औद्योगिक आस्थान में चोरी की घटनाए नहीं रुक रही हैं। पुलिस ने चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना की है। लेकिन पुलिस चौकी में ताला बंद रहता है। आस्थान के लघु उद्यमियों ने पुलिस चौकी पर स्थाई पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि घटना के दो दिन बाद तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed