फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in 5 houses in one night

Deoria News: एक ही रात पांच घरों में चोरी

Mon, 01 Apr 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
theft in 5 houses in one night
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर हिरामन गांव में शनिवार की रात पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव में हरिवंश के घर शनिवार को ब्रह्मभोज था। भोजन आदि कार्य संपन्न होने के बाद घर के लोग सो रहे थे। हरिवंश के घर आई एक महिला रिश्तेदार बरामदे में सो रही थीं। इसी बीच चोर आए और उनके गले से मंगलसूत्र खींचकर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात निजामुद्दीन के घर हुई। चैनल हटाकर चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। दो बाॅक्स उठा ले गए। उसमें 18 हजार रुपये नकदी सहित पचास हजार रुपये से अधिक की चोरी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी चोरी नत्थू के घर में हुई। घर में घुसे चोर 60 हजार रुपये नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चौथी वारदात महेंद्र यादव के घर हुई। चोर घर के पीछे सेंध काट कर रहे थे। तभी लोगों को इसकी जानकारी हो गई। लोगों के शोर मचाने पर चोर भाग निकले।

पांचवीं घटना को शमीम शेख के घर में अंजाम देने की चोरों ने कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस तरह कुल मिलाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी बताई जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर रविवार को गांव पहुंची पुलिस ने जांच की।
पुलिस ने बताया कि रामपुर हिरामन गांव में कई घरों में चोरी की घटनाएं हुईं हैं। मामले में पुलिस काम कर रही है। बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed