फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man brought the Odisha woman home on pretext of

अजब-गजब: फेसबुक पर झांसा देकर उड़ीसा की महिला को युवक लेकर आया घर, मां को तलाशे पहुंच गए बेटे

Tue, 30 May 2023 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Tue, 30 May 2023 05:16 PM IST
सार

महिला के परिजनों का आरोप है कि युवक ने अपने अविवाहित होने का झांसा दिया था और जालफरेब में फंसा कर उसे लेकर चला आया है। पुलिस ने महिला के पास से करीब 30 लाख रुपये का जेवर और दो लाख रुपये नकदी बरामद किया है।

विज्ञापन
young man brought the Odisha woman home on pretext of
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया शहर के एक युवक की फेसबुक के जरिए उड़ीसा की एक महिला से दोस्ती हो गई। युवक उसके पास पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर चला आया। महिला के परिजन उसे ढूंढते हुए युवक के घर पहुंच गए। मामले में महिला के पुत्र ने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के पास से करीब 30 लाख रुपये का जेवर और दो लाख रुपये नकद बरामद किया है। जबकि आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी विकास मणि की फेसबुक के जरिए उड़ीसा के तल्चर निवासी एक महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच आए दिन मोबाइल से घंटों बातचीत होती रही। विकास मणि 24 मई को अपने निजी साधन से महिला के घर के पास पहुंच गए और उसे यहां लेकर चले आए।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां के गायब होने के बाद उसके बेटे उसकी तलाश में जुट गए। उसके पुत्र ने उड़ीसा के अंगुल जनपद के तल्चर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद परिजन मोबाइल काल डिटेल के जरिए पता लगाने लगे। इस पर पता चला कि महिला की लंबी वार्ता विकास मणि से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह देवरिया पहुंच गए और विकास मणि के घर चले गए, वहां पहुंचने पर महिला मिल गई। आरोप है कि महिला के परिजनों की पिटाई भी की गई है। इस पर वह शाम को कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और विकास मणि को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के पास से करीब 30 लाख रुपये का जेवर और दो लाख रुपये नकदी बरामद किया है, जो विकास मणि के झांसे में आकर घर से लेकर आई थी। महिला के परिजनों का आरोप है कि युवक ने अपने अविवाहित होने का झांसा दिया था और जालफरेब में फंसा कर उसे लेकर चला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed