फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The wife took the body away; the mystery of how it reached the water tank from the ward remains.

Deoria News: पत्नी ले गई शव, वार्ड से पानी टंकी तक पहुंचने का रहस्य बरकरार

Sat, 11 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The wife took the body away; the mystery of how it reached the water tank from the ward remains.
पोस्टमार्टम गेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, 
-पत्नी और साले का मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज दर्ज किया बयान, मीडिया के सामने नहीं आई पत्नी
विज्ञापन


-गोरखपुर के हुमायूंपुर दक्षिणी में थी ससुराल, अब तक की जांच हत्या की ओर कर रही इशारा

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पांचवीं मंजिल की पानी की टंकी में सोमवार को महराष्ट्र के ठाड़े जिले के रहने वाले अशोक गावंडे की लाश मिली थी। उसकी ससुराल गोरखपुर के हुमायूंपुर दक्षिणी मोहल्ले में प्रफुल्ल नागरकर के यहां थी। पुलिस से जानकारी के बाद साला प्रफुल्ल नागरकर और अशोक की पत्नी अनीता शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। मोर्चरी में जाकर शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव पत्नी लेकर अपने ससुराल चली गई। अशोक के साले से बातचीत में अब तक की जांच में जो भी तथ्य सामने आए हैं, वह हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के वार्ड से पानी की टंकी तक अशोक के पहुंचने का रहस्य अब भी बरकरार है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी और साले का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस की दो टीमें रवाना हुईं। एक मेडिकल कॉलेज के रिकाॅर्ड में दर्ज पते पर मुंबई और दूसरी टीम अशोक के ससुराल गोरखपुर के हुमायूंपुर दक्षिणी मोहल्ले में प्रफुल्ल नागरकर के यहां गई। अशोक की पत्नी अनीता सुबह की फ्लाइट से गोरखपुर आईं और अपने भाई प्रफुल्ल के साथ देवरिया पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं।
विज्ञापन

प्रफुल्ल ने बहनोई अशोक के मानसिक रूप से बीमार होने का दावा किया। बताया कि उसके बहनोई के पैर में घाव था। वह सही से चल रही पा रहे थे। समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में पानी की टंकी का फोटो देखने से नहीं लग रहा है कि इतनी ऊंचाई पर वह अकेले चढ़ सकते हैं। पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे, मगर पुलिस इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने अशोक के भाई से भी संपर्क किया, मगर परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी कराया गया। इसके बाद पत्नी को शव सुपुर्द कर दिया गया। हत्या की ओर पुलिस की शक की सुई घूम रही है। अशोक के परिजन अगर सामने आए तो पुलिस की जांच को और बल मिलेगा और वारदात की हकीकत से पर्दा उठ सकता है।


..
कोट

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया है। अब तक अशोक पत्नी ने तहरीर नहीं दीहै। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। साले और पत्नी ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। वारदात की वजह के बारे में पुलिस पता लगा रही है। अशोक के भाई से पुलिस संपर्क किया था, मगर वह नहीं आए मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अशोक का रिकाॅर्ड मांगा गया है।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed