फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The villagers are shocked to hear that Vivek was printing fake currency.

Deoria News: विवेक जाली नोट छाप रहा था, यह सुनकर हतप्रभ हैं गांव वाले

Tue, 18 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The villagers are shocked to hear that Vivek was printing fake currency.
मईल। मुरारबारी गांव निवासी विवेक यादव भोपाल में जाली नोट छापने का काम करता था, यह सुनकर गांव वाले हतप्रभ हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए इस युवक का गांव से लगाव बहुत कम था। वह अपने पिता मनोज यादव के साथ लंबे समय से भोपाल में ही रहता था। पिता किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बीते रक्षाबंधन पर वह तीन साल बाद गांव आया था।
विज्ञापन

गांव में उसकी मां संगीता देवी और एक छोटी बहन ही रहती है। घर देखकर भी कोई यह नहीं कह सकता है कि वह जाली नोट छापने का काम करता होगा। गांव के लोगों का कहना है कि विवेक यहां सबसे बड़े अदब से मिलता था। उसके जाली नोट छापने और गिरफ्तार होने की बात पर सहसा लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था। वहीं मां संगीता देवी का कहना कि उनका बेटा ऐसा काम नहीं कर सकता है। एसओ मईल राकेश सिंह ने बताया कि यहां उसके खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता था आरोपी विवेक
बता दें कि 14 नवंबर को भोपाल पुलिस को जानकारी मिली थी कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक निजामुद्दीन इलाके में 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ खपाने की नीयत से घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान विवेक यादव निवासी मईल थाना जिला देवरिया के रूप में हुई। वह भोपाल के करोंद इलाके में रहता था, वहां तलाशी लेने पर उसके पास 500-500 रुपये के 23 नकली नोट मिले, जो पहली नजर में एकदम असली जैसे नजर आते थे। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो उसमें नकली नोट बनाने से जुड़े कई वीडियो मिले।आरोपी इन वीडियो को बार-बार देखता था।आरोपित विवेक पहले प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता था वहीं से उसे नकली नोट छापने का आइडिया आया। नकली नोट बनाने के लिए वह खास तरह का कागज ऑनलाइन मंगाता था। इन कागजों को ब्लेड से काटकर पेंसिल से मार्किंग करता था। इसके बाद दूसरे कागज पर आरबीआई की पट्टी चिपकाकर दोनों कागजों को आपस में जोड़ देता था। प्रिंटर से नोट का प्रिंट निकालकर उसे कटिंग के जरिए नोट के आकार में तैयार करता था। अंत में वॉटर मार्क की डिटेल जोड़कर नकली नोट को असली बना देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed