{"_id":"658c6ef3bfda80f34f0f35e6","slug":"the-victim-reached-sp-office-with-her-injured-mother-and-brother-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-16070-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घायल मां व भाई को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घायल मां व भाई को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता
Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती लाला गांव में एक सप्ताह पूर्व मां- बेटे पर किए गए जानलेवा हमले में मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की खानापूरी से नाराज पीड़िता बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल मां और भाई को लेकर पहले कोतवाली पहुंची। फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती लाला गांव में 20 दिसंबर को प्रमिला देवी के घर में घुसकर गांव के कुछ मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें प्रमिला देवी और उनका बेटा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। प्रमिला की बेटी शिल्पी की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया।
इसकी जानकारी शिल्पी को हुई तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिल्पी अपनी मां व भाई को लेकर बुधवार को पहले कोतवाली फिर एसपी से फरियाद कहने पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में तहरीर को बदलवा दिया। कई नाम को निकाल दिया गया और धारा भी बदल दी गई। सीओ दीपक शुक्ला ने कहा कि मामले के बारे में जानकारी कर जांच की जाएगी।