{"_id":"670ee191d9ba95efe40265e4","slug":"the-victim-in-the-stabbing-incident-retracted-his-statement-filed-a-registered-complaint-deoria-news-c-208-1-deo1004-137696-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चाकूबाजी की घटना में पीड़ित बयान से मुकरा, दी नामजद तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चाकूबाजी की घटना में पीड़ित बयान से मुकरा, दी नामजद तहरीर
Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। श्रीराम चौराहा के पास रविवार की शाम को दो बाइक सवार युवकों पर एक युवक ने चाकू मारकर फरार होने की बात पुलिस के समक्ष कही थी। इसके बाद युवक ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। मंगलवार को थाने पहुंचे युवक ने तहरीर दी तो मामले में नया मोड़ आ गया। पीड़ित जहां अपना बयान बदल दिया था वहीं मेडिकल जांच में उसके शरीर पर जख्म चाकू का नहीं मिला। जख्म खरोच का था जो मारपीट के दौरान लगा था। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश के रुप में लेते हुए तहरीर की जांच कर रही है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर श्रीपाल गांव के फुलेहरा टोला के रहने वाले शाहिल अंसारी (18) ने रविवार को आरोप लगाया था कि महुआडीह थानाक्षेत्र के श्रीराम चौराहा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित ने घटना के दिन दोनों हमलावरों को अज्ञात बताया था। यह भी कहा था कि बदमाश मुंह पर गमछा बांधे हुए थे। मंगलवार को शाहिल थाना पर पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर देकर अब वह अपने ही बयान से मुकर गया। तहरीर में अब वह जिस युवक को पहचानने का दावा कर रहा है। उसने पड़ोस के ही एक युवक के विरुद्ध तहरीर दी हे। पुलिस ने जानकारी ली तो दोनों परिवारों में आपसी विवाद है। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल जांच कराया। इसमें डाक्टरों ने भी चाकू लगने या उस तरह के घाव नहीं होने की बात कही।