{"_id":"69669b2f522668888f0d18ab","slug":"the-title-battle-will-be-between-meha-harhangpur-and-kanakpura-deoria-news-c-208-1-deo1009-172521-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेहा हरहंगपुर और कनकपुरा के बीच होगी खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेहा हरहंगपुर और कनकपुरा के बीच होगी खिताबी जंग
Wed, 14 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा के खेल मैदान चल रहे स्व. दिग्विजय प्रताप कौशिक फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मेहा हरहंगपुर और पथरदेवा के बीच खेला गया। इसमें मेहा हरहंगपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पथरदेवा को 5-1 के हराकर फाइनल में जगह पक्की की। खिताबी मुकाबला बुधवार को मेहा हरहंगपुर और कनकपुरा की टीमों के बीच खेला जाएगा।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विनय राव, महुआडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, देसही मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह व आयोजक पूर्व प्रधान अखिलेश प्रताप कौशिक उर्फ मुन्नू ने स्व. कौशिक के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के शुरुआत से ही मेहा हरहंगपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ के 15वें, 27वें और 35वें मिनट में एक के बाद एक लगातार तीन गोल दाग कर 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के 18वें मिनट में मेहा हरहंगपुर की टीम ने बेहतर पास के जरिए एक और गोल कर मैच में 4-0 की बढ़त बना लिया। दूसरे हाफ के 26वें मिनट में पथरदेवा की टीम ने काफी मशक्कत कर एक गोल करने में सफल हुई, लेकिन इसके बाद पुनः मेहा हरहंगपुर की टीम ने मैच के 39वें मिनट में एक और गोल कर मैच को 5-1 से जीत लिया। निर्णायक की भूमिका में नसीर अहमद रहे। कमेंट्री दिवेश कौशिक ने की। इस दौरान आकाश शर्मा, निगम शर्मा, बिट्टू, प्रद्युम्न कुशवाहा, पं. कुसुमाकर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य बंधन सिंह, पूर्व प्रधान राम कृपाल राव, नन्हे सिंह, गुन्हे सिंह, अवधेश सिंह, विजय सिंह, राजकुमार राव आदि उपस्थित रहे।