फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The student wrote in the suicide note - I do not want to live as a burden.

Deoria News: छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा-मैं बोझ बनकर नहीं जीना चाहती

Wed, 23 Oct 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The student wrote in the suicide note - I do not want to live as a burden.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। नौतन हथियागढ़ छोटी गंडक नदी से छलांग लगाई किशोरी का शव मंगलवार की शाम को तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुशल टोला के पास मिला। वाराणसी से आई एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। इस स्थान से एक सुसाइड नोट वायरल हो रहा है जिसमें छात्रा ने लिखा है कि मैं बोझ बनकर नहीं चाहती। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 साल की किशोरी तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर रहकर देवरिया नकछेद के एक विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को सवा नौ बजे विद्यालय से पढ़ाई कर घर वापस निकली और नौतन हथियागढ़ चौराहा स्थित छोटी गंडक नदी के पुल पर अपनी साइकिल, बैग और जूती रखकर साढ़े ग्यारह बजे के करीब नदी में छलांग लगा दी थी। देर शाम तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को वाराणसी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। दस सदस्यीय टीम ने नदी में घटनास्थल से तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे नदी में कुशल टोला के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed