{"_id":"69d2b306b1e8db51aa0b5678","slug":"the-storm-disrupted-power-supply-to-25-villages-for-15-hours-deoria-news-c-208-1-deo1022-178733-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आंधी से 25 गांवों की 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आंधी से 25 गांवों की 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित
Mon, 06 Apr 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
- शनिवार रात बिजलीकर्मी दिनभर तार जोड़ने और फाल्ट ढूढ़ने में लगे रहे
- मरम्मत में जुटे कर्मचारी
भटनी। क्षेत्र में रविवार की भोर में आई आंधी से कई जगहों पर तार टूटने और फाल्ट होने की वजह से देहात फीडर से जुड़े करीब 25 गांवों में 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजलीकर्मी पूरे दिनभर तार जोड़ने और फाल्ट ढूढने में लगे रहे। लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
भटनी सब स्टेशन से नगर, देहात, बैकुंठपुर, घांटी और बलुआ अफगान फीडरों को बिजली सप्लाई दी जाती है। इन दिनों गेंहू की कटाई के वजह से दिनभर लोगों को बिजली नही मिल रही है। क्षेत्र में रविवार की भोर में तेज आंधी आई। इससे नगर समेत सभी फीडरों की बिजली काट दी गई। मौसम सामान्य होने पर रविवार सुबह सभी फीडरों की बिजली सप्लाई शुरू की गई, लेकिन फाल्ट होने से देहात फीडर की बिजली बाधित हो गई। इससे करीब 25 गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि देहात फीडर में तार टूटने से दिक्कत हुई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।