फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The second day of state employees continue protest

राज्य कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन जारी

Thu, 11 Aug 2016 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 11 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The second day of state employees continue protest
मांगों को लेकर लार सीएचसी पर प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। अपनी मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से सरकारी कार्यालयों में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। सर्वाधिक दिक्कत अस्पतालों में आए रोगियों को हुई। इसके अलावा तहसील और ब्लॉक कार्यालयों में भी ताला बंद रहा। सुबह आठ बजे से अस्पताल के कर्मचारी 11 बजे तक कार्य नहीं किए।
विज्ञापन


वहीं लार सीएचसी पर कर्मचारियों ने अपनी हक के लिए नारेबाजी भी की। इसके चलते अस्पतालों पर आने वाले रोगियों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं ब्लॉक और तहसील कार्यालयों में भी ताला बंदी रही। इसकी वजह से अपने निजी काम से तहसील में आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रोगियों की बिगड़ती हालत और लोगों का बढ़ते दबाव को देखते हुए दोपहर बाद कर्मचारियों ने अस्पताल में काम शुरू किया। नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगे आज नहीं मानी तो कल से बेमियादी हड़ताल शुरू होगा। इस दौरान सत्यप्रकाश, मलहुराम कनौजिया, राघवेंद्र सिंह, विजय प्रताप मल्ल, श्रवण राजभर, नदीम, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed