फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The role of civil defense is very important in emergency situations

Deoria News: आपात स्थिति में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

Wed, 07 May 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The role of civil defense is very important in emergency situations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता और एसपी विक्रांत वीर की उपस्थिति में सिविल डिफेंस कमांडिंग ऑफिसर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य युद्ध या प्राकृतिक आपदा जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था। डीएम ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। डीएम ने ब्लैक आउट की स्थिति में बिजली बुझाना, एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल को गंभीरता से लें, ताकि आपात स्थिति में जानमाल की हानि न्यूनतम हो। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, विशेष रूप से बच्चों को जागरूक करें, मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें और आवश्यकता होने पर सुरक्षित शरण स्थलों की जानकारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि घर में एक मजबूत कमरा तैयार रखें जिसमें खिड़कियां न हों, आवश्यक वस्तुएं जैसे तीन दिन का पानी, सूखा भोजन, प्राथमिक उपचार किट, टॉर्च और अतिरिक्त सेल, जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र और मेडिकल रिपोर्ट सुरक्षित रखें। खिड़कियों पर मोटे पर्दे या काले कागज लगाएं, शीशों से दूर रहें और जमीन पर लेट जाएं।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस को दें। केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed