{"_id":"6ab56c2cadf1509a6808e913","slug":"the-road-to-surajs-village-is-in-bad-condition-deoria-news-c-208-1-deo1030-192597-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सूरज के गांव का रास्ता खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सूरज के गांव का रास्ता खराब
Fri, 25 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। ओमान के पूर्वी तट पर मिसाइल हमले में मरे सूरज यादव के गांव करमा जितपुर जाने वाला रास्ता बदहाल है। वर्षों से बदहाल इस सड़क की स्थिति ऐसी है कि दो किमी का रास्ता तय करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लगता है।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित खरोह चौराहे से करमा जीतपुर जाने वाली सड़क वर्षों से टूटी हुई है। ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते रविवार को आयोजित दंगल में पहुंचे सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से भी लोगों ने इसकी शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बताया कि करमा जीतपुर के सगड़ा टोला जाने वाले एप्रोच मार्ग का पुलिया टूट गया है। ग्रामीण सीताराम सिंह, सोनू सिंह, रामहित साहनी, गजेंद्र सिंह, विंध्याचल साहनी, गोविंद साहनी, राम अशीष साहनी आदि ने बताया कि पुलिया टूटने के बाद आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
पूर्व में गांव के ही जोखू साहनी की पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच सका था। गंभीर रूप से बीमार महिला को खाट पर बैठाकर अस्पताल ले जाना पड़ा था। संवाद