{"_id":"6858480b08e54d563b0c48b1","slug":"the-road-to-kushinagar-airport-will-be-easier-deoria-and-kasya-road-will-be-made-four-lane-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-156586-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुशीनगर हवाई अड्डे की राह होगी आसान फोरलेन बनेगा देवरिया और कसया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुशीनगर हवाई अड्डे की राह होगी आसान फोरलेन बनेगा देवरिया और कसया मार्ग
Sun, 22 Jun 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला मुख्यालय से कुशीनगर हवाई अड्डा जाने के लिए अब शहरवासियों का रास्ता आसान होगा। 34 किमी लंबे टू लेन सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए शासन को 250 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
इस फोरलेन सड़क का हिस्सा 28 किमी देवरिया तो छह किमी कुशीनगर जिले में पड़ता है। इसके निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग देवरिया ने सीमांकन का काम पूरा कर लिया है।
इस सड़क के फोरलेन हो जाने से देवरिया मुख्यालय से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक जाने के लिए शहर के लोगों का रास्ता अब सुगम हो जाएगा।
इसके लिए देवरिया-कसया मार्ग का विभाग ने सीमांकन भी करा लिया है। यह मार्ग कुशीनगर पर्यटक स्थल को भी जोड़ता है।
मार्ग चौड़ीकरण हो जाने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा के साथ ही व्यापारियों को भी इससे लाभ होगा। फोरलेन बन जाने से व्यापार में वृद्धि होगी। फोरलेन निर्माण कार्य में देरी होने के कारण स्थानीय लोगों को निराशा हो रही है।
विज्ञापन
लोगों को लग रहा है कि यह योजना कहीं फाइलों में ही न दब जाए। देवरिया-कसया राज्य मार्ग की चौड़ाई फिलहाल 10 मीटर है। फोरलेन में तब्दील करने के लिए सड़क की चाैड़ाई 24 मीटर बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
निर्माण के बाद सड़क की चौड़ाई 34 मीटर हो जाएगी। देवरिया-कसया मार्ग की दूरी मुख्यालय से 34 किमी है, जो देवरिया के हिस्सा में 28 किमी आएगा, जबकि शेष छह किमी कुशीनगर जनपद में आएगा।
इसके निर्माण में चार साै करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इसका प्रस्ताव पिछले वित्तीय वर्ष मार्च में भेजा गया था, जो पास नहीं हो पाया।
इसके निर्माण के लिए दोबारा इस वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव बनाकर भेजने की तैयारी चल रही है। उधर, शहर के व्यापारियों का कहना है कि कारोबार के सिलसिले में अक्सर कुशीनगर हवाई अड्डे पर जाकर जहाज की यात्रा करनी पड़ती है। सड़क की दशा खराब होने से परेशानी होती है।