फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Road is Being built along the river

नदी पाट कर जाएगा फर्टिलाइजर में लगने वाला यंत्र

Fri, 20 Dec 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
The Road is Being built along the river
हेत्तीमपुर में फर्टीलाईजर का समान लाने के लिए नदी को पाट कर बनाया जारहा पुल। - फोटो : DEORIA
नदियों को पाटकर जाई जाएगी फर्टिलाइजर की मशीनें
विज्ञापन

मशीन का भार अधिक, पुल के ध्वस्त होने का डर
आधे से अधिक नदी को पाट दिया गया, लोगों की जुट रही भीड़
हरिश्चंद्र सिंह
देसही देवरिया। गुजरात से गोरखपुर फर्टिलाइजर में लगने वाली मशीन हेतिमपुर छोटी गंडक को पाट कर ले जाया जाएगा। सामान लदे ट्रक के पुल पर चढ़ने से पुल ध्वस्त होने का खतरा है। इसलिए नदी पाटने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गोरखपुर में फर्टिलाइजर के निर्माण का कार्य चल रहा है। उसकी एक मशीन गुजरात से मंगाई जा रही है। वजन अधिक होने की वजह से उसे गुजरात से जलमार्ग से कोलकाता और वहां से गंगा नदी के रास्ते छपरा तक लाया जा रहा है। वहां से विशेष ट्रक पर लादकर एनएच-28 से कुशीनगर होते हुए गोरखपुर फर्टिलाइजर पहुंचाया जाएगा। छपरा से गोरखपुर फर्टिलाइजर तक पहुंचाने का कार्य मुंबई की अल्कार्गो कंपनी कर रही है। इसके इंजीनियरों ने छपरा से फर्टिलाइजर तक नेशनल हाइवे का सर्वे किया है। कंपनी के कर्मचारी रमेश के अनुसार, हेतिमपुर छोटी गंडक नदी पर बना पुल मशीन का वजन सहन नहीं कर सकेगा। पुल के ध्वस्त होने का खतरा है। इसलिए नदी को पाटकर बड़े ट्रकों के जरिए पार कराया जाएगा। उसके बाद नदी को प्रवाह के लिए खोल दिया जाएगा। हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर नदी पर बने पुल के बगल में उत्तर तरफ नदी पाटने का काम शुरू हो चुका है। पश्चिमी छोर से लगभग आधी से अधिक नदी को पाट दिया गया है। कंपनी के इंजीनियरों और इस कार्य में लगे लोगों के अनुसार, यहां से गोरखपुर तक मार्ग में पड़ने वाले नदी या नालों पर बने सभी पुल पाटने पड़ेंगे। नदी पाटकर गोरखपुर यंत्र ले जाने की लोगों के बीच खूब चर्चा है। लोग देखना चाहते हैं कि आखिर वह मशीन कैसी है, जिसके लिए इस तरह के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रतिदिन वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed