{"_id":"685307c742c1096a48071458","slug":"the-revenue-team-which-came-for-investigation-returned-empty-handed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156345-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जांच करने पहुंची राजस्व टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जांच करने पहुंची राजस्व टीम बैरंग लौटी
Thu, 19 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत में बुधवार की शाम को भूमि की जांच करने पहुंची राजस्व टीम को उस समय अजीब हालात का सामना करना पड़ा, जब अचानक बड़ी संख्या में पहुंचे किन्नर ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस वजह से तीखी बहस शुरू हो गई। हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाल कर राजस्व कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ऐसे में टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर नगर पंचायत में रामध्यान यादव ने भूमि बैनामा कराया है। इनका यहीं के उमेश विश्वकर्मा से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की शाम को इसी भूमि की जांच-पड़ताल करने नायब तहसीलदार गंगाराम के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल मौके पर पहुंचे। जांच चल ही रही थी कि एक पक्ष से बड़ी संख्या में मौके पर अचानक किन्नर पहुंच गए और राजस्व कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाने लगे।