फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The proposal to build ROB is stuck in files, people are facing problems.

Deoria News: फाइलों में अटका आरओबी बनाने का प्रस्ताव, लोग झेल रहे परेशानी

Thu, 15 Jan 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The proposal to build ROB is stuck in files, people are facing problems.
देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और रोजाना जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पड़री मल्ल गांव के पास स्थित रेलवे ढाला संख्या-127 पर सड़क ओवरब्रिज (आरओबी) जरूरी है। महुआनी-सोनूघाट रोड स्थित इस ढाले पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है, लेकिन करीब छह महीने से यह फाइलों में ही अटका है।
विज्ञापन

यहां ओवरब्रिज बन जाने से न सिर्फ शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि कसया, सलेमपुर और बरहज की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों का सफर भी आसान हो जाएगा। कसया रोड से एक सड़क निकलकर पड़री मल्ल रेलवे ढाला पार करते हुए सोनूघाट तक जाती है। यह मार्ग देवरिया शहर के लिए बाईपास है, क्योंकि इसी रास्ते से होकर कसया की तरफ से आने वाले वाहन सलेमपुर और बरहज की ओर जाते हैं। इस सड़क पर हर रोज करीब सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। इनमें बड़ी संख्या में भारी वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

ये वाहन कसया बाईपास से होकर सीधे महुआनी चौराहा होते हुए सोनूघाट पहुंचते हैं। यहां से कुछ वाहन सलेमपुर की ओर मुड़ जाते हैं, जबकि कई बरहज की तरफ चले जाते हैं। भारी वाहनों की अधिकता के चलते ढाला बंद होने पर जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार 15 से 20 मिनट तक ढाला बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां सड़क ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। प्रस्ताव के अनुसार यह ओवरब्रिज करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 940 मीटर होगी, जबकि चौड़ाई 11.5 मीटर रखी जाएगी। पुल के दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

ओवरब्रिज के निर्माण में करीब 32 पिलर (पाए) बनाए जाएंगे। पुल को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा और इस पर स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था होगी, जिससे रात के समय भी वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आरओबी बन जाने के बाद ढाला बंद होने का झंझट खत्म हो जाएगा और वाहन बिना रुके फर्राटा भरते हुए गुजर सकेंगे। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ समय की भी बड़ी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed