फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply from five feeders disrupted due to storm and rain

Deoria News: आंधी-पानी से पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Power supply from five feeders disrupted due to storm and rain
तरकुलवा। आंधी और बारिश के चलते शुक्रवार को तरकुलवा और पथरदेवा कस्बे समेत करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अलग-अलग फीडरों की मेन लाइन में खराबी आने से उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से बाजार में कारोबार प्रभावित हुआ तो घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। 33/11 उपकेंद्र के तरकुलवा फीडर की 11 केवी लाइन का इंसुलेटर सुबह करीब नौ बजे मंडी बाजार के पास पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

इससे करीब 60 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। कर्मचारी मरम्मत में जुटे थे, तभी पथरदेवा फीडर की मेन लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे गढ़ रामपुर फीडर में भी खराबी आ गई। बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत कर एक-एक कर फॉल्ट दुरुस्त किए। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed