{"_id":"6ae4e0f49bc760fb7401fc15","slug":"lucknow-team-arrives-to-repair-ugrasen-setu-work-halted-by-weather-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-195569-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन सेतु की मरम्मत के लिए पहुंची लखनऊ की टीम, मौसम ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन सेतु की मरम्मत के लिए पहुंची लखनऊ की टीम, मौसम ने रोका काम
Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बरहज। राप्ती नदी पर कपरवार में बने उग्रसेन सेतु की मरम्मत के लिए लखनऊ की टेक्निकल टीम साजो-सामान के साथ पहुंच गई है मगर शुक्रवार को खराब मौसम के चलते काम शुरू नहीं हो सका। पुल पर बने बड़े होल के कारण भारी वाहनों का आवागमन पहले से ही बंद है।
मौसम अनुकूल रहा तो 15 दिन में मरम्मत पूरी कर आवागमन बहाल करने की तैयारी है। उग्रसेन सेतु पर तीन दिन पहले फिर बड़ा होल बन गया था। इसके बाद भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी गई। बृहस्पतिवार शाम से क्षतिग्रस्त हिस्से के तोड़ने का काम होना था मगर मौसम खराब होने के कारण काम टल गया। शुक्रवार को भी दिनभर बारिश और तेज हवा के चलते मरम्मत शुरू नहीं हो सकी।
भारी वाहनों का बदला रास्ता, कारोबार प्रभावित : भारी वाहनों पर रोक से रामजानकी मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन का खर्च बढ़ गया है। गिट्टी-बालू समेत अन्य कारोबारियों का कहना है कि सामान की आपूर्ति में देरी और परिवहन खर्च बढ़ने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुल बंद होने से अयोध्या, जनकपुर, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।