{"_id":"678ff8f5dd762ed97f08e7ff","slug":"the-process-of-attachment-of-the-accused-who-have-been-absconding-for-nine-months-has-started-deoria-news-c-208-1-deo1004-145310-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ माह से फरार आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ माह से फरार आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू
Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले के आरोप में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी 9 महीने से फरार हैं। पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही है।
स्वामी पट्टी देउरवा गांव में 13 अप्रैल 2024 को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। हादसे में एक पक्ष की लतीफ निशा को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को जानलेवा हमले, बलवा और मारपीट के मुकदमे में जेल भेज दिया था। घटना में नामजद दो आरोपी सलमा पत्नी क्यामुद्दीन और बेबी पुत्री कयामुद्दीन 9 महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया है।