{"_id":"66a15ad406628292500829b4","slug":"the-problem-of-the-new-digital-x-ray-machine-was-not-fixed-patients-remained-troubled-for-the-second-day-too-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-131121-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नई डिजिटल एक्स-रे मशीन की ठीक नहीं हुई खराबी, दूसरे दिन भी परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नई डिजिटल एक्स-रे मशीन की ठीक नहीं हुई खराबी, दूसरे दिन भी परेशान रहे मरीज
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज एक्स-रे विभाग में उमड़ी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में नए डिजिटल एक्स-रे मशीन में आई खराबी दूर नहीं हो सकी है। दूसरे दिन भी जांच नहीं हुई। मरीजों को पुराने डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच करानी पड़ी, जहां उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इलेक्टि्रशियन बुधवार को खराबी दूर करने में लगे रहे, लेकिन कामयाब नहीं रहे। अब फिर से अर्थिंग कराने की बात कही जा रही है। ऐसे में अभी कई दिन तक मशीन से जांच नहीं हो सकेगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल सेंटर पर जांच के लिए भीड़ होती है। अस्पताल के ओपीडी के आर्थो, चेस्ट व टीबी, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से डॉक्टर एक्स-रे जांच के लिए लिखते हैं। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच के लिए मरीजों की भीड़ लगती है। सुबह से ही कतार लगती है। लोगों को एक से डेढ़ घंटे बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों की सहूलियत के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है।
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। इसके छह दिन बाद सोमवार को जांच शुरू हुई। पहले दिन किसी तरह मशीन चली और करीब 45 जांच हुई, लेकिन मंगलवार को मशीन नहीं चलने से मरीजों की जांच नहीं हुई। बिजली का पावर अधिक आने से मशीन बंद होने की बात कही जा रही है। इलेक्टि्रशियन गड़बड़ी दूर करने में दूसरे दिन बुधवार को भी जुटे रहे, लेकिन ठीक नहीं हुई। उद्घाटन के समय भी पाॅवर अधिक आने की वजह से मशीन से पिक-पिक की आवाज आ रही थी, लेकिन उसे नजरंदाज कर दिया गया। मशीन को ठीक होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
भलुअनी क्षेत्र के रामनिहोरा, सलेमपुर के विश्वनाथ, रामपुर कारखाना के प्रदीप आदि ने बताया कि नए जांच केंद्र पर पहुंचा, कक्ष खुला था और टेक्नीशियन थे, लेकिन मशीन में खराबी बताई गई। इसके बाद पुराने केंद्र पर लंबी लाइन में डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद जांच हुई। नई मशीन लगे एक हफ्ता भी नहीं हुए कि मशीन खराब हो गई।
-- -- -- -- -- -- -
प्रिंटर मंगाने प्रक्रिया शुरू
- मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यहां लगा प्रिंटर में खराबी आ गई थी, जिससे फिल्म निकालने पर फंस जा रही थी। इसकी वजह से रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही थी। फिल्म भी बर्बाद हो रही थी। मंगलवार को उसकी सर्विसिंग की गई। इसके बाद मशीन काम करनी शुरू की, लेकिन दिक्कत हो सकती है। इसे देखते हुए नया दो प्रिंटर मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके आने से दिक्कत दूर हो जाएगी। उमस भरी गर्मी में मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
नई डिजिटल एक्स-रे मशीन में बिजली की सप्लाई अधिक आने से समस्या आई है। उसे ठीक करने में इलेक्टि्रशियन लगे हैं। जल्द ठीक हो जाएगी। उसके बाद मरीजों को जांच कराने में आसानी होगी। वहीं प्रिंटर मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस