{"_id":"690f9bd9e1582c65fe06075e","slug":"the-pole-had-become-crooked-and-was-touching-the-roof-the-girl-died-due-to-electric-shock-and-the-mother-also-suffered-burns-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167415-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेढ़ा होकर छत से सट गया था खंभा करंट से बच्ची की माैत, मां भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेढ़ा होकर छत से सट गया था खंभा करंट से बच्ची की माैत, मां भी झुलसी
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल गांव में शनिवार की शाम छत से सटकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
वह छत पर खेल रही थी, इसी दौरान तार की चपेट में आ गई। बच्ची को बचाने गई मां भी करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि उसे तेज झटका लगा और छिटककर दूर जा गिरी। बच्ची की मां का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, परसा जंगल निवासी मेघनाथ यादव की पांच वर्षीय बेटी शनिवार की शाम छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसने पास से गुजर रही 11,000 वोल्टेज की तार को छू लिया। बिजली का तेज झटके से बच्ची बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की चीख सुनकर मां सरोज देवी दौड़ी और उसे बचाने का प्रयास करने लगीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे और लाठी के सहारे करंट लगे तार से बच्ची को अलग किया पर तब तक बच्ची मौत हो चुकी थी।
परिवार के लोगों के अनुसार, छठ के दिन गांव में कंबाइन जाते समय बिजली के पोल से टकरा गया इससे पोल टेढ़ा हो गया और हाई टेंशन का तार छत से सट गया अगले दिन परिवार के लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना दी मौके पर पहुंचे दो लाइनमैन ने दो लोगों का केवल काट के हटा दिया, लेकिन पोल सीधा नहीं हो पाया परिवार के लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारी और कंबाइन को दोषी ठहरा रहे हैं अगर तार छत से दूर हो गया होता तो यह घटना नहीं होती।
हादसे की सूचना मिलते ही सुरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता मेघनाथ और मां सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुरौली एसओ त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि छत पर बच्ची खेलते समय करंट की चपेट में आ गई थी जिससे गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।