फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On Deoria Sampoorna Samadhan Diwas, a woman demanded euthanasia from the DM-SP.

समाधान दिवस में छलका दर्द: 'साहब! मुझे इच्छा मृत्यु दे दीजिए...' न्याय के लिए दौड़ते-दौड़ते थक गई हूं

Sun, 07 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jun 2026 12:08 AM IST
सार

समाधान दिवस पर पहुंची गुड़िया ने डीएम-एसपी से कहा कि साहब मुझे इच्छा मृत्यु दे दीजिए, न्याय के लिए दौड़ते-दौड़ते थक चुकी हूं, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। उसने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर उच्चाधिकारियों को बरगलाने का आरोप लगाया। डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद मामला सामान्य हो सका।

विज्ञापन
On Deoria Sampoorna Samadhan Diwas, a woman demanded euthanasia from the DM-SP.
बरहज संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम और एस

विस्तार

तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने फरियाद सुनी। जयनगर-गौरा की गुड़िया पत्नी अमित डीएम-एसपी के सामने फरियाद सुनाते हुए रोने लगीं।

विज्ञापन


गुड़िया ने कहा कि साहब मुझे इच्छा मृत्यु दे दीजिए, न्याय के लिए दौड़ते-दौड़ते थक चुकी हूं, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। उसने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर उच्चाधिकारियों को बरगलाने का आरोप लगाया। डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद मामला सामान्य हो सका।

विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। कुल 151 मामले आए। इनमें से 57 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सुबह एसडीएम हरिशंकर लाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू हुई।

पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े नौ सूत्री ज्ञापन दिया, जबकि नगर निवासी विवेकानंद तिवारी ने नमोहन सेतु के एप्रोच मार्ग में अधिग्रहीत किए गए भूमि के गाटा संख्या के काश्तकारों को तत्काल मुआवजा दिलवाने की मांग की।

कपरवार के विश्राम तिवारी ने रामलीला मैदान से अतिक्रमण खाली कराने, कुईंया के भीम कुमार भारती पानी की टंकी, कपरवार के अनिल बरनवाल जमीन संबंधी, भलुअनी वार्ड नंबर आठ के मनोज तिवारी ने तीन वार्डों को जरार फीडर से जोड़ने, नवापार के पिंटू गिरी ने विद्युत विस्तार, खुदियां पाठक की मुन्नी देवी ने बिना पैमाइश कराये खनन करने, धौला पंडित के गोविंद पांडेय ने बार-बार मेड़ काटने की शिकायत किया।

इस दौरान राजस्व के 76, पुलिस के 20, विकास के आठ, खाद्य एवं रसद के सात, समाज कल्याण के तीन और अन्य 37 सहित कुल 151 मामले आए। इसमें राजस्व के 21, खाद्य एवं रसद विभाग के छह कुल 27 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।

मौके पर डीएफओ के आर राजू, डीएसओ संजय पांडेय, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, अनिल तिवारी, अविरल, सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed