फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The pavilion for Rudra Maha Yagya is ready, the Kalash Yatra will be held on the 28th.

Deoria News: रुद्र महायज्ञ के लिए मंडप बनाकर तैयार, 28 को निकलेगी कलश यात्रा

Sat, 21 Mar 2026 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
The pavilion for Rudra Maha Yagya is ready, the Kalash Yatra will be held on the 28th.
तरकुलवा। विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनारिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 28 मार्च से रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए एक भव्य एवं आकर्षक यज्ञ मंडप तैयार किया गया है। इसकी साज- सज्जा को अंतिम रूप देने में श्रद्धालु जुटे हैं। यज्ञ मंडप इतना आकर्षण है कि आसपास के गांव के श्रद्धालु भारी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोनारिया चिउटहा स्थित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ आयोजित की जा रही है। जो 28 से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। पश्चिम चंपारण, बिहार के कलाकारों द्वारा एक भव्य और आकर्षक मंडप तैयार किया गया है। 28 मार्च को सुबह सात बजे से यज्ञाचार्य डॉ. रंगनाथ मिश्र के नेतृत्व में भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक दिन सायं छह बजे से 8:30 बजे तक वृंदावन धाम की प्रख्यात कथा वाचिका डॉ. लवी मैत्रेयी राम कथा का वाचन करेंगी। रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक नई दिल्ली की विकास ग्रुप रामलीला मंडली द्वारा लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed