{"_id":"29499de19ba6309a64c29e9c9cd94fe4","slug":"the-panic-of-police-raids-on-atms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर पुलिस की छापामारी से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर पुलिस की छापामारी से खलबली
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर के एटीएम पर छापामारी कर कतार में खड़े संदिग्ध लोगों की जामा तलाशी ली।
इसके अलावा एटीएम केबिन में एक से अधिक मौजूद लोगों को खींचकर बाहर निकाला और गार्ड को चेतावनी दी। पुलिस के इस अभियान से लोगों में हलचल रही।
सलेमपुर सर्किल में एक माह के अंदर दस से अधिक लोगों के बैैंक अकाउंट से लाखों रुपये की निकासी के साथ ही शांपिग और रेल टिकट जालसाजों ने बुक करा लिया है।
बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए पुलिस ने नगर के भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, केनरा, सेट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य एटीएम मशीनों पर रुपये निकालने के लिए कतार में खड़े लोगों में संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन