फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The number of patients increased in Tarkulwa CHC as the weather changed.

Deoria News: मौसम बदलते ही तरकुलवा सीएचसी में मरीजों की तादात बढ़ी

Wed, 24 Apr 2024 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The number of patients increased in Tarkulwa CHC as the weather changed.
मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभाग में मरीज तिमारदारो की लगी भीड।संवाद
-तरकुलवा सीएचसी में मरीजों की संख्या 250 से 300 तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार के मरीजों की तादाद अस्पतालों में बढ़ रही है। तरकुलवा सीएचसी में बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में भीड़ लग रही है।
अस्पताल परिसर में सुबह से देर शाम तक मरीजों की तादाद बनी रहती है। एक सप्ताह से सीएचसी में मरीजों की संख्या 250-300 प्रतिदिन बनी हुई है। इसमें सर्वाधिक संख्या में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज हैं। वहीं चिकित्सक मरीजों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। कुछ दिनों से सीएचसी तरकुलवा में सुबह आठ बजे से ही मरीजों का पहुंचना प्रारंभ हो जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी में पर्चा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने व स्टोर पर दवा लेने के लिए लंबी कतारें लगनी प्रारंभ हो जाती है। जिसमें नरायनपुर, सोहनरिया, हरैया, सिसवा, मुड़िकटवा, सिसवा, चिउटहा, महुआपाटन, बेलही, जलुआ, पटखौली, मठिया रत्ती, पहाडपुर, बसंतपुर, भिसवा, नरहरपट्टी, सरैनी आदि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि मौसम के बदलने से बुखार, खासी, जुकाम, एलर्जी व खुजली के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएचसी प्रभारी ने सलाह दे रहें हैं इस समय मौसम में परिवर्तन होने से अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं।
इस समय मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू के अधिक मरीज निकल रहें हैं। बुखार आने पर चिकित्सक द्वारा दी गई दवाइयों का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed