फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The number of objections received exceeded the number of centres set up for the board exams.

Deoria News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की संख्या से ज्यादा आपत्तियां आईं

Thu, 04 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The number of objections received exceeded the number of centres set up for the board exams.
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में जारी केंद्रों की अंतरिम संख्या से अधिक आपत्तियां आ गई हैं। इनमें केंद्र बनाने के अनुरोध, केंद्र की सूची से नाम हटवाने, अधिक दूरी समेत अनेक मामले अंकित हैं।
विज्ञापन

अब इन आपत्तियों पर जिलास्तरीय समिति सुनवाई कर निर्णय लेगी। इसके निस्तारण के बाद यूपी बोर्ड को इसकी सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद यूपी बोर्ड अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 30 नवंबर को यूपी बोर्ड की अंतरिम सूची जारी की। इसमें 163 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस सूची के खिलाफ यूपी बोर्ड ने चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके परिप्रेक्ष्य में बृहस्पतिवार की शाम तक कुल 274 आपत्तियां आईं थीं। इनमें से 189 आपत्तियां ऑनलाइन माध्यम से आईं और 85 विद्यालयों ने ऑफलाइन आपत्ति दाखिल किया। इन आपत्तियों की लिस्टिंग करने में जिला विद्यालय निरीक्षक के कर्मचारी और बेसिक शिक्षा से भेज गए कर्मचारी दिन भर लगे रहे।
85 विद्यालयों ने केंद्र बनाने की मांग की : जिले में 163 विद्यालयों को बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाया है। इसको साफ्टवेयर के जरिए गुणांकों के आधार पर निर्धारित किया गया है। इसमें से सात विद्यालयों ने केंद्र की सूची से नाम हटाने का आवेदन किया है। इसमें चार राजकीय विद्यालय हैं, जिनके पास भवन तो है, पर मानव संसाधन और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वहीं 85 विद्यालयों के संचालकों ने अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया है। इसके पीछे विविध कारण गिनाए हैं।

155 विद्यालयों ने दूरी को कारण बता केंद्र बदलने का किया आग्रह : जिले में 546 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए 163 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनके बच्चे विविध परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed