{"_id":"657b565cc7b8dc11310b9584","slug":"the-murderers-should-be-hanged-the-lamp-in-no-ones-house-should-be-extinguished-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-15063-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्यारों को मिले फांसी, किसी के घर का न बुझे चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्यारों को मिले फांसी, किसी के घर का न बुझे चिराग
विज्ञापन
बरहज। राजस्थान के कोटा में भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार गंगा निवासी और जेईई की तैयारी कर रहे छात्र राजवीर उर्फ सत्यवीर सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इकलौते संतान की हत्या से माता-पिता सदमें में हैं। वह सरकार से हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग कर रहे हैं। जिससे किसी के घर का चिराग न बुझने पाए।
तारकेश्वर सिंह देवरिया में दुकान करते हैं। हर किसी की तरह वह भी अपने बेटे को ऊंचा मुकाम हासिल करने का सपना सजोए हुए थे। सत्यवीर 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर मां रीमा देवी के साथ राजस्थान के कोटा में तैयारी कर रहा था। लोगों के अनुसार सत्यवीर पढ़ाई में काफी कुशाग्र और विलक्षण प्रतिभा का धनी था। बेटे के पढ़ाई को लेकर तारकेश्वर दिन-रात एक कर मेहनत कर रहे थे। बेटे की हत्या के बाद से वह काफी सदमें में हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन दरवाजे पर लोगों का तांता लगा रहा। ढ़ांढस बंधाने आए लोग माता-पिता को देख बेबस हो जा रहे थे। सभी घटना की निंदा कर रहे थे। तारकेश्वर सिंह एक ही रट लगाए हुए हैं कि बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा मिले। माता-पिता की वेदना देख लोग विचलित हो जा रहे थे।
पीड़ित परिवार से मिले राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार गंगा गांव में मृतक सत्यवीर के घर लोगों का तांता लगा रहा। राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जहां पीड़ित परिवार को ढ़ांढस बंधाया। वहीं न्याय दिलाने का आश्वासन भी दे रहे थे। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव ओंकारनाथ सिंह, सूरज सिंह सेंगर, अविनाश सिंह आदि लोग पीड़ित परिवार से मिले। जहां सभी ने सरकार से न्याय दिलाने के साथ हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। जबकि ब्लॉक प्रमुख भलुअनी छट्ठू यादव, पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। मौके पर राणा प्रताप सिंह, गोविंद प्रकाश शाही, प्रमोद सिंह, विनय प्रताप शाही, समरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, कुंदन सिंह, अनिल सिंह, पवन सिंह, साधु सिंह आदि मौजूद रहे।