फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The moon brought happiness... Eid added to the joy

Deoria News: खुशियां लेकर आया चांद...ईद ने बढ़ाई राैनक

Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
The moon brought happiness... Eid added to the joy
अलविदा की नमाज के बाद बाजार में निकले खरीदार।  
देवरिया। मुकद्दस रमजान का 30 रोजा मुकम्मल होने पर शुक्रवार की शाम को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खुशियां छा गईं। ईद के चांद की तस्दीक होने के साथ लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। लोगों ने ईद मुबारक बाद के मैसेज, इसके साथ ही ईद की तैयारी में लोग जुट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुकद्दस रमजान का 30वां रोजा और 5वां जुमा अलविदा था। सुबह से ही लोग अलविदा जुमा की तैयारी में लोग जुट गए।
तहसील रोड स्थित जमा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में 12 बजे से लोग नमाज पढ़ने के लिए आने लगे पेश इमाम मौलाना अशफाक अहमद कासमी ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ाई। उन्होंने रोजेदारों से मुकद्दस रमजान की तरह जिंदगी गुजर बसर करने का अपील की।
विज्ञापन

शाम को ईद के चांद की दीदार होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। चहुंओर ईद की खुशी छा गई। शहर के अबबूकर नगर, बांस देवरिया, अहमद नगर, अली नगर के अलावा रामपुर कारखाना, पथरदेवा, बघौचघाट, भटनी दादन, मदनपुर, लार समेत जिले के दूर दराज के गांवों तक ईद की खुशी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलविदा की नमाज में देश के अमन की मांगी दुआ : बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार, मस्जिदों के अंदरूनी हिस्से नमाज़ियों से भर गए, जबकि कई जगहों पर लोगों ने सड़कों और खुले मैदानों में भी नमाज अदा की। इस मौके पर बेहद रूहानी माहौल देखने को मिला और हर तरफ इबादत का माहौल बना रहा।
जुमा की नमाज से पहले उलमा-ए-कराम ने अपने बयान में रमजान की अहमियत और फज़ीलत पर रोशनी डाली और आखिरी दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, तकवा और भाईचारे का पैगाम देता है, जिसे हमें अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए।
इसी क्रम में सुन्नी कादरी मस्जिद बलवनिया के इमाम व खतीब हाफिज मोनिस आजम ने अपने बयान में सभी लोगों को आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में उम्मत को आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने की सख्त जरूरत है ताकि देश, समाज मजबूत हो सके ।

उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी असली ताकत है, जिसके जरिए हम हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने मोहब्बत, भाईचारा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।नमाज़ के बाद मुल्क व मिल्लत की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआएं की गईं। इस मौके पर लोगों के बीच एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed