{"_id":"66c7b0e2f328f1ed5c056ce4","slug":"the-miscreants-ran-away-with-nine-gold-chains-from-the-shop-deoria-news-c-208-1-sdn1004-133416-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान से सोने की नौ चैन लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान से सोने की नौ चैन लेकर भागे बदमाश
Fri, 23 Aug 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
लार। दिनदहाड़े बृहस्पतिवार को नगर के एक सोने चांदी की दुकान में घुसे बाइक सवार बदमाश ने धोखे से सोने की नौ चैन लेकर दुकान स्वामी को धक्का दे साथी की मदद से फरार हो गया। शास्त्रीनगर वार्ड निवासी दुकानदार प्रेमचंद्र वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है, फुटेज भी खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन