फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The minor lovers are adamant on getting married

Deoria News: शादी की जिद पर अड़े नाबालिग प्रेमी युगल

Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The minor lovers are adamant on getting married
रामपुर कारखाना। नाबालिग प्रेमी युगल के शादी की जिद पर अड़ जाने से रामपुर कारखाना पुलिस दोपहर से ही परेशान रही। दोनों एक साथ सुबह भाग गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। अभिभावक दोनों को समझाने पर लगे रहे। जबकि दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। काफी दिनों से उसका इस गांव में आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच गांव के ही किशोर से फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी आंखें चार हो गईं। दोनों एक साथ जीने-मरने की जिद पर आ गए। इसके बाद किशोर मंगलवार की सुबह किशोरी को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जब इस बात की जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को काफी देर तक थाने में पंचायत चलती रही। पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद कर रहे हैं। मामले में दोनों पक्ष के अभिभावकों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रेमी युगल नाबालिग हैं। घर के सदस्यों को बुधवार को थाने बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed