फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Minister inaugurated ATVMs

केंद्रीय मंत्री ने एटीवीएम का उद्घाटन किया

Sat, 30 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 30 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The Minister inaugurated ATVMs
सदर रेलवे स्टेशन पर टिकट वैंडिग मशीनो का केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने उदघाटन किया।
 केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पूर्वोत्तर रेलवे के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर नवस्थापित ए.टी.वी.एम.(आटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन) का शुभारंभ किया। अपने निधि से दिए गए स्टील बेंच पर बैठकर उन्होंने इसका भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सोनवीर सिंह ने की।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण कड़ी के रुप में  देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाये गये हैं। सदर स्टेशन पर संस्थापित ए.टी.वी.एम. कार्ड बेस्ड है। कार्ड एक बार रिचार्ज करने पर 13 माह तक वैध रहेगा। द्वितीय श्रेणी टिकट के अतिरिक्त प्लेटफार्म एवं मासिक सीजन टिकटों का नवीनीकरण भी ए.टी.वी.एम. से हो सकेगा।
विज्ञापन


विशेष सुविधा के रुप में यात्रियों की सहायता के लिये फेसिलिटेटर (यात्री सहायक) का प्रावधान भी किया गया है। जिन यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड नहीं है उसे फेसिलिटेटर अपने कार्ड से टिकट निकाल कर देगा तथा यात्रियों को स्मार्ट कार्ड बनवाने एवं उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। अपने कार्ड से टिकट लेने पर यात्री को पांच प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। जबकि फेसिलिटेटर से टिकट प्राप्त करने पर यह छूट उसको मानदेय स्वरुप प्राप्त होगा। 150 किलोमीटर तक के टिकट पर ही यह छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कलराज मिश्र ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत कर रहा है। यह सराहनीय प्रयास है। उन्होने का कि पूर्वोत्तर रेलवे की पहल पर इस क्षेत्र में बजट का आवंटन भी पहले की तुलना में बहुत अधिक हुआ है। जिससे इस क्षेत्र में रेल परिवहन को और अधिक विकसित किया जा सकेगा।


उन्होंने ए.टी.वी.एम. की सुविधा को यात्री सुविधा के क्षेत्र में एक विशिष्ट उपलब्धि बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने निधि से दिए गए स्टील के 40 बेंच का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अखिलेश त्रिपाठी, मंडल वाणिज्य  प्रबधक अतुल यादव, डीसीआई राजाराम, पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मणि, शैलेष त्रिपाठी, कमलेश शुक्ला, गोविंद , सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed